Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

मेकाहारा अस्पताल में आगजनी के बाद फायर सिस्टम मेंटेनेंस के लिए मिली मंजूरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. हाल ही में राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओटी में को आग लग गई थी. इस दौरान बड़ी मुश्किल से मरीजों और डॉक्टरों का रेस्क्यू किया गया था. इस घटना के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति मिल गई है. प्रबंधन अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गया है. इसके अलावा अस्पताल में फायर सिस्टम का ऑडिट भी किया जाएगा.

बता दें, 5 नवंबर को अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया था. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची. इस दौरान ओटी में ऑपरेशन चल रहा था. खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए थे. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़ें:  कर्ज में डूबा निगम, गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल के लिए पैसे नहीं, विपक्षी पार्षदों ने कहा- इतने ज्यादा कर्ज से छवि हो रही खराब

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया. घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे थे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles