Advertisment
छत्तीसगढ़

उपार्जन केन्द्र में 81 लाख रूपए के धान का घोटाला, प्रबंधक सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने किया FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिले के तमनार धान संग्रहण केंद्र में करीब 81 लाख रूपये के धान की हेराफेरी का मामला सामने आया है। उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन करने के बाद अधिकारियों ने 80 लाख 95 हजार 960 रूपए के धान की हेराफेरी की पुष्टि की है। जिसके बाद शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर पुलिस समिति के प्रबंधक, फड़ प्रभारी सहित 4 कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला रायगढ़ जिला के तमनार धान उपार्जन केंद्र का है।

यहां उपार्जन केंद्र में करीब 81 लाख रूपये का धान गायब मिला। बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को जांच टीम ने धान खरीदी केन्द्र तमनार में भौतिक सत्यापन करने पहुंची थी। जांच में पाया गया कि केन्द्र में जितना क्विंटल धान की बोरी दर्ज किया गया था, उतना मौके पर नहीं है। टीम की जांच में पाया गया कि केन्द्र में 2611.60 क्विंटल धान कम है और जिसका समर्थन मूल्य 80 लाख 95 हजार 960 रूपए है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से बही सड़क-पुलिया : जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, हाईवे पर आवाजाही ठप, स्कूली बच्चे भी बीच मार्ग में फंसे

इस गड़बड़ी के उजागर होते ही जांच टीम द्वारा जांच रिपोर्ट तैयार कर खाद्य विभाग में पेश किया गया। धान खरीदी में हुए इस बड़े घोटाले के खुलासे के बाद विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर शाखा प्रबंधक विमल सिंह ने उपार्जन केंद्र के प्रबधंक निलाद्री पटनायक , कम्पुयटर ऑपरेटर मधुबाला पटनायक, फड़ प्रभारी भरत लाल राठिया, बारदाना प्रभारी शिव शंकर भगत के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles