Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायगढ़

रायगढ़ में ट्रांसपोर्ट कपंनी में साढ़े बीस लाख की धोखाधड़ी:दस्तावेज और फर्जी बिल्टी बनाकर खाते से निकाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ में ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते से साढ़े बीस लाख रुपए का गबन किया गया है। यह धोखाधड़ी कपंनी के ब्रांच हेड ने की है और मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी लगने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने मामले की कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जीआरएसबी ट्रांसपोर्ट कंपनी रायगढ़ में न्यू शंकर नगर, शीतला मंदिर के पास किराए के मकान में संचालित होता है। इसका ब्रांच हेड राहुल तिब्रेवाल ने फर्जी दस्तावेज और बिल्टी बनाकर 20,52,000 रूपए निकाल लिया।

इसे भी पढ़ें:  गांजा की तस्करी करते धरी गई यूपी की महिलाएं

ऐसे चला धोखाधड़ी का पता

जानकारी के मुताबिक, कपंनी के लेखापाल ने रायगढ़ ब्रांच हेड राहुल तिब्रेवाल को मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल कई दिनों से बंद मिला। ऐसे में उन्हें शक हुआ। इसके बाद ट्रांसपोर्टिंग के सम्बंध मे भेजे गए दस्तावेज बिल्टी और भाड़ा पत्र जिसमें चालान क्र. 1307 से 1346 तक का कागजात था।

उसके बारे में जय माता दी ट्रांसपोर्ट कंपनी से पूछने पर उन्होंने कंपनी का दस्तावेज होने से इंकार किया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

कब-कब निकाले रूपए
इस बारे में पता करने पर जानकारी हुई कि राहुल तिब्रेवाल ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते से 21 अप्रैल से 07 जून के बीच 20,52,000 रुपए निकाले। जिसमें 21 अप्रैल को 1,40,000 रुपए, 10 मई को 2,85,000 रुपए, 16 मई को 5,00,000 रुपए, 17 मई को 1,25,000 रुपए, 21 मई को 1,90,000 रुपए, 07 जून को 8,12,000 रुपए निकाले।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में दाऊद गैंग की एंट्री पर बवाल

हेड ऑफिस से आते थे रुपए
राहुल तिब्रेवाल ट्रांसपोर्टिंग का ऑर्डर कन्फर्म होने पर बिल्टी बनाना और एस्टीमेट बनाकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के हेड ऑफिस में भेजने का काम करता था। इसके बाद स्वीकृत एस्टीमेट के आधार पर ब्रांच ऑफिस के एकाउंट में हेड ऑफिस से रुपए भेजे जाते थे। उन रुपए को राहुल बैंक से निकाल कर पेमेंट किया करता था।

पतासाजी की जा रही

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि मोबाइल बंद होने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसकी पतासाजी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में नक्सली 31 मार्च 2026 को अपनी अंतिम सांस लेंगे: अमित शाह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles