Advertisment
छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई बस, एक बच्ची की मौके पर हुई मौत, 43 यात्री घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के समीप नेशनल हाइवे 53 पर आज अलसुबह यात्री बस खड़े ट्रक से जा टकराई. दुर्घटना में बस में सवार छह माह की दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई, वहीं 43 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार, बस क्रमामक CG 23 N 2400 दुर्ग से पुरी जा रही थी. रास्ते में सुबह करीबन चार बजे सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर से करीबन 200 मीटर की दूरी पर खड़े ट्रक से बस जा भिड़ी. दुर्घटना के तुरंत बाद यात्रियों की चीख-पुकार शुरू हो गई.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. राजस्थान में रजिस्टर ट्रक (RJ 17 GA 5673) बीते दो दिनों से खराब हालत में खड़ा था.

इसे भी पढ़ें:  Breaking: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिला तीसरा नोटिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles