Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेली

65 लाख का धान घोटाला : स्टॉक में 2 हजार क्विंटल धान कम, खरीदी केंद्र प्रभारी पर केस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला के लोरमी विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र गुरुवाईनडबरी में अनियमितता के चलते प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी रामदास बंजारे के खिलाफ दो अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज की है।

वहीं जांच में 2000 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई और किसानों से बारदाना लेना सहित कई अनियमितता पाई गई। इस अनियमितता को देखते हुए कलेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए टीम भी गठित किया है।

इसे भी पढ़ें:  हाथों पर चलकर नर्मदा परिक्रमा का कठोर तप: 3500 किमी उल्टे ही चलेंगे निरंजनी अखाड़े के धर्मराज पुरी महाराज

जानिए पूरा मामला

इस मामले पर जिला खाद्य अधिकारी देवेंद्र कुमार बग्गा ने बताया, कि गुरूवाईनडबरी धान खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे ने 5 मई की सुबह धान उपार्जन केंद्र में ट्रक बुलवाकर किसानो से खरीदे गए धान में से 600 बोरी अनुमानित वजन 240 क्विंटल कीमत 744000/- रू. को अवैध बिक्री के लिए लोड करवा था।

खाद्य अधिकारी ने बताया, कि प्रभारी संस्था प्रबंधक सेवा सहकारी समिति गुरुवाईन के डबरी जुगल किशोर साहू और जिला सहकारी बैंक शाखा कंतेली के पर्यवेक्षण गजराज सिंह ने इसकी सूचना लालपुर थाने में दी थी। जिसपर लालपुर पुलिस ने प्रथम स्तर की कार्रवाई कर संबंधित विभाग से जांच टीम भेजी गई। जांच में मिली सूचना को सही पाया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने रामदास बंजारे के खिलाफ धारा 420, 409 भादवि के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर की इंद्रावती नदी में पलटी नाव: 2 बच्चों सहित तेज बहाव में बहे 4 ग्रामीण, दो लोग अभी भी लापता

वहीं सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्था के हितेश श्रीवास ने बताया कि धान खरीदी प्रभारी गुरुवाईनडबरी में रामदास बंजारे द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल खरीदी की गई धान कुल 55972 क्विटल धान में से 47773,60 क्विटल धान की परिदान किया जा चुका है। शेष बचा हुआ 2095.20 क्विंटल धान मिलना था, जो जांच में नहीं पाया गया। यानि रामदास बंजारे ने बेईमानी से 64,94500 रूपये के धान गबन कर लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles