Advertisment
Uncategorized

विनेश फोगाट के मुद्दे पर विपक्ष का वॉकआउट, केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति न करे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान के बाद राज्यसभा में हंगामा हुआ। जिसके बाद विपक्ष ने उच्च सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच सभापति धनखड़ ने कहा कि सदन में मेरा अपमान किया जा रहा है। विपक्ष पद की गरिमा को चुनौती दे रहा है।

मुद्दे को राजनीतिक रंग देना विनेश का अनादर: सभापति
राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा- विपक्ष सोचता है कि केवल उनका ही दिल दुख रहा है। पूरे देश को उस लड़की के कारण दुख हो रहा है। हर कोई इस स्थिति को साझा कर रहा है लेकिन इसका आर्थिक लाभ उठाना, इसे राजनीतिक रंग देना, उस लड़की के लिए सबसे बड़ा अनादर है। उस लड़की का आगे का सफर बहुत लंबा है।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम घोषित

100 ग्राम वजन बढ़ने पर विनेश अयोग्य घोषित
बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुधवार को पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए अयोग्य ठहराया गया। 50 किलो वर्ग में कुश्ती के खिलाबी मुकाबले से पहले विनेश का वजन महज 100 ग्राम ज्यादा पाया गया, जिसके बाद ओलिंपिक कमेटी ने उन्हें प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित करने का फैसला लिया। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं और देश के प्रतिष्ठित लोगों ने विनेश को अपना समर्थन दिया है। यह मुद्दा आज राज्यसभा में गूंजा।

पूरा देश विनेश फोगाट के साथ खड़ा है: जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष ओलिंपिक और विनेश विवाद पर राजनीति न करे। सभी लोगों की भावनाएं खेल से जुड़ी हैं। जहां तक विनेश फोगाट का सवाल है। ये कोई पक्ष और विपक्ष का सवाल नहीं है। सारा देश विनेश के साथ खड़ा है। लेकिन दुर्भाग्य है कि विपक्ष दिशा विहीन हो चुका है, मुद्दा विहीन हो चुका है। वे राज्यसभा में कोई गंभीर चर्चा नहीं चाहते हैं। देश और सरकार भारत की बेटी विनेश फोगाट के साथ खड़ी है। हमने हर संभव कोशिश की है कि विनेश को मौका मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  युवती ने हुस्न के जाल में युवक को फंसाया, मिलने के लिए बुलाया, गया तो करने लगी ऐसी हरकत उड़ गए होश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles