Advertisment
Uncategorized

भारी बारिश से 7 मंजिला इमारत गिरी, 5 लोगों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में मंगलवार को एक निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मलबे के अंदर 21 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 13 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, 3 लोगों को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।

कर्नाटक में इस मुद्दे पर सियायत शुरू हो गई है। विपक्षी दल JDS ने कांग्रेस पर बेंगलुरु की दुर्दशा करने का आरोप लगाया है।वहीं, इमारत गिरने के बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- हम नेचर को नहीं रोक सकते। पिछले दिनों दुबई और दिल्ली में क्या हुआ, आप सबने देखा ही होगा। इसे नहीं रोका जा सकता। हम लोगों को बचाने के लिए जल्द से जल्द एक्शन ले रहे हैं। वहीं, विपक्षी पार्टी जेडीएस और बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस ने बेंगलुरू की दुर्दशा कर दी।

इसे भी पढ़ें:  रूस और जापान जैसी महाशक्तियों को पीछे छोड़ भारत बना एशिया का तीसरा शक्तिशाली देश – लोवी इंस्टीट्यूट

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरू के पूर्वी भाग में होरमावु अगरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद बचाव अभियान जारी है। बुधवार सुबह इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बेंगलुरु पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने मृतकों के नाम जारी कर दिए हैं, जिनमें अरमान, त्रिपाल, मोहम्मद साहिल, सत्यराजू शामिल हैं.  प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है।

3 मृतक बिहार के

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि 5 मृतकों में से 3 मजदूर बिहार के थे इनकी पहचान हरमान (26), त्रिपाल (35), मोहम्मद साहिल (19) के रूप में हुई। वहीं, सत्या राजू (25) और शंकर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें:  होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को आया हार्ट अटैक , हॉस्पिटल ले जाते वक्त तोड़ा दम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles