Advertisment
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाईक सवारो ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, हादसे में आर्मी के जवान सहित तीन युवकों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर हुआ. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

तीनों युवकों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में दो युवक डोमेश्वर नेताम और दिवस ध्रुव बाजार कुर्रीडीह का रहने वाला है. एक युवक पालेश्चर यादव पीपरछेड़ी का रहने वाला है. डोमेश्वर नेताम सीएएफ का जवान था, जो हफ्तेभर पहले छुट्‌टी पर अपना घर आया था.

तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद गांव व आसपास इलाके में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:  top news daily updates media house Chhattisgarh mpcg #mediahouse #viral #2024

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles