Advertisment
Uncategorized

खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मंजर देख मचा कोहराम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नोएडा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार सीधे खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

बता दें कि एक ही परिवार के 5 लोग कार में सवार होकर नोएडा से परी चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही 5 लोगों की जान चली गई. हादसे के वक्त कार में 3 महिलाएं और 2 पुरुष सवार थे. पूरी घटना ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है.

इसे भी पढ़ें:  मक्का में दिखा कुदरत का अद्धभुत नज़ारा: क्लॉक टॉवर पर गिरी आसमानी बिजली, VIDEO देख चौंधिया जाएंगी आंखें

वहीं हादसे की वजह कार का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles