Advertisment
छत्तीसगढ़

विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: आदिवासियों की जमीन खरीदी का मुद्दा गूंजेगा, कई अहम विषयों पर भी होगी चर्चा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल के निधन का उल्लेख भी किया जायेगा। वहीं विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। साथ ही ध्यानाकर्षण में आदिवासियों की जमीन खरीदी का मुद्दा गूंजेगा।

ध्यानाकर्षण में विधायक विक्रम मंडावी मुद्दा उठाएंगे। विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते हेल्थ इंश्योरेंस का मुद्दा उठाएंगी। हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट में गड़बड़ी पर भी ध्यानाकर्षण करेंगे।

चंद्राकर ने सरकार को घेरा
वहीं सत्र के पहले दिन रविवार को अंजोर विजन 2047 पर अजय चंद्राकर ने कहा- आपने विजन डॉक्यूमेंट में गरीबी उन्मूलन और रोजगार की परिभाषा को स्पष्ट नहीं किया है।1.25 लाख हेक्टेयर कृषि जमीन कम हो गई है, सिंचाई का क्षेत्र भी कम हो गया, कैसे कम हो गया। सतह जल के लिए आपकी कोई नीति नहीं है। उद्योग नीति पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- प्रदेश में 97% लोग अनस्किल्ड हैं, 3% लोग स्किल्ड हैं।उद्योग नीति लागू करने बनाए या संशोधन करने बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अंधविश्वास फैलाने वाले भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस ने की निर्वाचन आयोग में शिकायत

प्रदेश के लोगों के लिए नहीं बनी कोई नीति- चंद्राकर
चंद्राकर ने कहा- हर 10-15 दिन में कोई न कोई संशोधन कर दिया जाता है। मेक इन छग, मेड इन छग कहां पर हो रहा है। छग में कौन से सेक्टर से मेड इन छग को चिन्हांकित कर सकते हैं। कुटीर उद्योगों को कौन सी नीति के तहत काम देते हैं। छग में नई अवधारणा बनाने काफी पोटेंशियल है। छग के लोगों के लिए आज तक कोई नीति नहीं बनी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles