Advertisment
छत्तीसगढ़गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला अस्पताल में बांट दिया मुर्गा-भात:छत्तीसगढ़ में हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस के दिन कुछ लोगों ने मरीजों और परिजनों को मुर्गा-भात बांट दिया। जिला अस्पताल के सामने गुरुकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था

उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ अज्ञात लोग खाने पीने का सामान बांटने गाड़ी में पहुंचे थे। CMHO के मुताबिक किसी भी भोज्य पदार्थ को अस्पताल में बिना अनुमति बांटना नियम के खिलाफ है।

बताया जा रहा है कि, खाना बांटने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और इसका विरोध किया। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। जब लोगों ने उनसे पूछताछ की तो खाना बांटने आए लोग वहां से चले गए। अब इसकी शिकायत थाने में भी की गई है।

जिला अस्पताल में बांटा गया मुर्गा भात।

अस्पताल पहुंचे बजरंग दल के लोग

इसे भी पढ़ें:  झाड़-फूंक के नाम पर आरक्षक ने महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

चिकन बांटने का विरोध बजरंग दल समेत दूसरे हिंदू संगठन ने भी जताया है। सावन के महीने और स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी अस्पताल में नॉन वेज बांटने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। संगठनों ने CMHO के सामने नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज कराई।

गौरेला थाना में भेजी लिखित शिकायत

नॉन-वेज बांटने की जानकारी मिलने पर CMHO रामेश्वर शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और स्टाफ से मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, बिना किसी अधिकारी की अनुमति के भोज्य पदार्थ को अस्पताल में बांटा जाना गलत है। बिना गुणवत्ता जांच के इस तरह कुछ भी बांटना नियम के भी खिलाफ है। हमने इसकी जानकारी पुलिस को दी है साथ ही उच्च अधिकारियों को भी दी है।

इसे भी पढ़ें:  1.65 करोड़ का Gold Loan का फ्रॉड करने वाली ‘पापा की परी’ गिरफ्तार

सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि, सुरक्षाकर्मी मेन गेट पर थे, भोजन मेन गेट से नहीं लाया गया था। ये लोग साइड गेट से पहुंचे थे और जिस तरह ये बांटा गया है ऐसा लग रहा है कि छिपाकर ही बांटा गया होगा। इसकी अनुमति किसी भी अधिकारी से नहीं ली गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles