Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

ऑटो और स्कूल बस में टक्कर, 4 लोग घायल, सड़क किनारे खड़े ट्रक की वजह से हादसा,

कोरबा अस्पताल में सभी घायल भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के कुसमुंडा मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए कोरबा अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वैशाली नगर खमरिया मोड के पास कुसमुंडा से कोरबा की ओर जा ऑटो जा रही थी और ग्राम खहरिया से मुख्य रोड पर स्कूल बस आ रही थी, तभी दोनों के बीच टक्कर हुई है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक की वजह से हादसा हुआ
सड़क किनारे खड़े ट्रक की वजह से हादसा हुआ

घायलों को कोरबा अस्पताल ले जाया गया

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक की वजह से हादसा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कोरबा अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल का अवकाश घोषित होने के कारण स्कूल बस पर बच्चे नहीं थे। बस में चालक और हेल्पर थे, जो किसी काम से कोरबा आ रहे थे।

हादसे के बाद खून से सन गया ऑटो
हादसे के बाद खून से सन गया ऑटो
इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल जवान एयरलिफ्ट, गरियाबंद के जंगलों में एक नक्सली ढेर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles