Advertisment
जरूरत की खबर

गाड़ी में तेल कम होने पर लग सकता है जुर्माना? इमरजेंसी वाहनों को रोकने से भी बचें, जानें ट्रैफिक से जुड़े ये नियम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: भारत में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और दंड ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए सख्त दंड का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और सड़कों को सुरक्षित बनाना है.ऐसे में अगर कोई शख्स ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर जुर्माना लग सकता है.

ट्रैफिक नियमों के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के राइडिंग, सीट बेल्ट न बांटने और गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन यूज करने पर चालान कटता है. इतना ही नहीं गाड़ी में तेल कम होने पर भी चालान कट सकता है. नियमों का उल्लंघन करने पर अलग-अलग सजा का प्रावधान है.

शराब पीकर गाड़ी चलाना
शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है. पहली बार ऐसा करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना और/या 6 महीने की जेल हो सकती है. वहीं, बार-बार उल्लंघन करने वालों को 15 हजार रुपये का भुगतान करना होगा और 2 साल तक की जेल हो सकती है.

बिना हेलमेट के वाहन चलाना
पहले जो जुर्माना 100 रुपये था, उसे अब बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है, साथ ही तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में सड़क हादसे रोकने 'हेलमेट बैंक' की शुरुआत​​​​​​​:ID दिखाने पर बाइक सवारों को मिलेगा हेलमेट

सीट बेल्ट न बांधना
सीट बेल्ट न बांधने वाले ड्राइवरों को अब 1000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ता है. बता दें कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कार की पिछली सीटों पर भी सीटबेल्ट बांधनी चाहिए.

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक होता है. अतीत में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां दुर्घटना का कारण सड़क से ध्यान भटकना था, क्योंकि चालक अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था. इसलिए ऐसा करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है.

वैध लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाना
अगर वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना पकड़े गए तो अब वाहन चालकों को 5हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा. हालांकि, लाइसेंस की डिजिटल कॉपी सरकारी एप्लीकेशन – डिजिलॉकर और एमपरिवहन के जरिए स्वीकार की जाती है.

दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों के बैठने पर जुर्माना
बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर जुर्माना बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है, जिससे दोपहिया वाहनों पर भीड़भाड़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  एटीएम, एलपीजी से लेकर रेलवे टिकट तक... आज से देश में लागू हुए ये 6 बड़े बदलाव

वैध बीमा के बिना वाहन चलाना
बिना बीमा के वाहन चलाने पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगता है. इसके अलावा इसमें 3 महीने की जेल और सामुदायिक सेवा भी शामिल हो सकती है. अगर ऐसा बार-बार किया जाता है, तो जुर्माना दोगुना होकर 4 हजार रुपये हो जाता है.

वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र का न होना
वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र के बिना वाहन चलाने पर अब 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा, साथ ही 6 महीने की जेल भी हो सकती है.

खतरनाक ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग
लापरवाही से गाड़ी चलाने पर अब 5 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है. इसी तरह सार्वजनिक सड़कों पर रेसिंग या ओवरस्पीडिंग करने पर भी 5 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है.

इमरजेंसी वाहनों को रोकना
इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देना जरूरी होता है और एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता न देने पर अब उल्लंघनकर्ताओं पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.

इसे भी पढ़ें:  SIM Active रखने के लिए Jio, Airtel और VI के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स, देखें बेनिफिट्स

वाहनों में ओवरलोडिंग
ट्रक और कमर्शियल वाहन पर ओवरलोडिंग के लिए 20,000 रुपये का जुर्माना लग सकता हैओवरलोड वाहनों से दुर्घटनाएं होने की संभावना अधिक होती है, लेकिन इससे सड़क के बुनियादी ढांचे की उम्र भी प्रभावित होती है.

तेल कम होने पर जुर्माना
क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी गाड़ी में कम तेल हो तो आपका चालान कट सकता है और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. गाड़ी में तेल कम होने के कारण चालान का मामला आपने शायद ही कभी देखा हो, लेकिन यह सट है.

दरअसल, यातायात के नियमों के मुताबिक अगर किसी शख्स के वाहन में कम तेल है और ट्रैफिक पुलिस उसे पकड़ लेती है तो उसका चालान कट सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह का मामला साल 2022 में उस समय सामने आया था, जब केरल के एक शख्स तुलसी श्याम का कम पेट्रोल होने पर चालान काटा गया था. ट्रैफिक पुलिस ने उनका 250 रुपये का चालान काटा था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles