Advertisment
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़

रिश्‍वत देते हुए पकड़ा गया अधिकारी : IAS ऑफिसर को 2 लाख देने की कोशिश, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के अंबुजा सीमेंट कंपनी के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर रामभव गट्टू को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गट्टू बरगढ़ कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे जहां पर उन्होंने कलेक्टर को 2 लाख रुपए की घूस देने की कोशिश की। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल अंबुजा सीमेंट कंपनी में पदस्थ ऑफिसर रामभव गट्टू ओडिशा के बरगढ़ में कलेक्टर से मिलने  के लिए गए हुए थे। जहां पर उसने कलेक्टर को रिश्वत देने की कोशिश की। जिसके बाद कलेक्टर ने विजिलेंस विभाग को सूचित किया, जिसके बाद अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में रामभव गट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  30 करोड़ से ज्यादा की ठगी

पेंशन बनवाने के नाम पर मांगी रिश्वत 

वहीं कुछ दिन पहले दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने वाले दो कर्मचारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। राज्य संपरीक्षक कार्यालय के उपसंचालक दिनेश कुमार और सहायक संपरीक्षक होमन कुमार को 6 हज़ार रूपए का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने बताया कि, रिसाली निगम से रिटायर्ड होने के बाद अपने ही पेंशन के लिए इधर-उधर भटकता रहा।

एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार 

राज्य संपरीक्ष कार्यालय के बाबु ने पेंशन पास करने के लिए 10 हजार रूपए की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने एक जाल बिछाया जिसमें कार्यालय में  पदस्थ 2 बाबू फंस गए। एसीबी की टीम ने पीड़ित से 6 हज़ार रूपए लेते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ा लिया। इसके बाद एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  18 लाख की हेरोइन के साथ 6 इंटरस्टेट तस्कर गिरफ्तार, 2 महिला आरोपी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles