Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

नदी के तेज बहाव में बह गए चाचा-भतीजा: SDRF की टीम तलाश में जुटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ये उफनती नदियां लोगों के लिए मुसीबता का सबब बनी हुई हैं। ताजा मामला बलरामपुर जिले के सासू नदी का है। घर वापसी के दौरान चाचा-भतीजा नदी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है। यह घटना पस्ता थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, लालसाय (55) और उनका भतीजा प्रभु (39) निजी काम से पस्ता गए हुए थे। वापसी में उफनती हुई सासू नदी को पार करते समय में वे तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  बिलाईगढ़ भाजपा नेता के साथ 26 लाख रुपये की ठगी:रायकोना के फरार ठग शिवा साहू और उसके साथियों पर एक और FIR

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles