Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुरलाइफस्टाइल

रायपुर एयरपोर्ट पर अब 1 मिनट में होगी सिक्योरिटी चेकिंग

आज से डिजी यात्रा ऐप का ट्रायल शुरू, पहले 15-20 मिनट लगते थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहली बार 15 अप्रैल से डिजी हवाई यात्रा ऐप का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इससे अब गेट पर यात्रियों की जांच में महज एक से दो मिनट का समय लगेगा। इससे पहले, 15-20 मिनट का समय लगता था।

यह सुविधा सबसे पहले विस्तारा एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी। कुछ दिनों बाद सभी एयरलाइंस के यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे।

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से उनके यात्रियों को अभी सुविधा नहीं मिल पा रही है। रायपुर से सबसे ज्यादा इसी एयरलाइंस की फ्लाइट हैं। इंडिगो प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

यह सुविधा सबसे पहले विस्तारा एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी।
यह सुविधा सबसे पहले विस्तारा एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी।

14 नए एयरपोर्ट पर शुरू की जा रही यह सुविधा

इसे भी पढ़ें:  फिर बढ़े सीमेंट के दाम : अब थोक में 320, चिल्हर में 350 रुपए

हवाई यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 14 नए हवाईअड्डों पर यह सुविधा शुरू की जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हवाई यात्रियों को अपने मोबाइल में डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा।

क्या है डिजी यात्रा ऐप ?

डीजी यात्रा ऐप के माध्यम से यात्री को एयरपोर्ट पर लगे बार-कोड को स्कैन करना होता है। जिसके जरिए यात्री के डॉक्यूमेंट सीधे एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनी को दिख जाता है। यह डाटा एनक्रिप्टेड होता है। यात्री को आधार नंबर के हिसाब से एनरोलमेंट करने का मौका मिलता है।

रायपुर एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा ऐप का ट्रायल शुरू।
रायपुर एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा ऐप का ट्रायल शुरू।

डिजी यात्रा का उपयोग कैसे करें ?

इसे भी पढ़ें:  आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पीटा, बचाने आई प्रेमिका पर भी बरसाए डंडे

जिन एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत हो गई है, वहां डिजी यात्रा पैसेंजर्स के लिए अलग गेट बनाया गया है। इस गेट पर आपको अपना बोर्डिंग पास या ई-टिकट (मोबाइल में प्रिंट या सॉफ्ट कॉपी) को स्कैन करना होगा। बार कोड/क्यूआर कोड को स्कैन करने पर सिस्टम, यात्री विवरण और उड़ान विवरण को वेरीफाई करेगा।

डिजी यात्रा कितने शहरों में है

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 के बीच डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इस ऐप ने एंट्री और बोर्डिंग गेट पर लगने वाले समय को कम कर दिया है। अभी डिजी हवाई यात्रा दिल्ली, बंगलुरू, वाराणसी, कोलकाता, विजयवाड़ा, पुणे, मुंबई, कोचीन, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी विभागों को लगेगा स्मार्ट करंट: तीन हजार करोड़ बकाया है बिजली बिल,कनेक्शन होगा प्रीपैड

इन शहरों में हो रही शुरुआत

अब यह सुविधा रायपुर, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, बागडोगरा, चंडीगढ़, रांची, नागपुर, पटना, श्रीनगर, विशाखापट्नम के साथ कुछ और विमानतलों में शुरू की जा रही है।

क्या डिजी यात्रा ऐप सुरक्षित है ?

सुरक्षा के लिहाज से डिजी यात्रा ऐप की और से बताया गया कि, यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है। हमारे पास किसी यात्री के डिजिटल वॉलेट तक कोई पहुंच नहीं है। हम केवल क्रेडेंशियल्स पर हस्ताक्षर करते हैं। यह हमारे भंडार या किसी केंद्रीय स्थान पर संग्रहीत नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles