Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर आज से नामांकन

तीसरे चरण के लिए 19 अप्रैल नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख; 22 तक नाम वापसी

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज (12 अप्रैल) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रत्याशी सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। उम्मीदवारों को जानकारी देने के लिए अलग से हेल्प डेस्क काउंटर खोला गया है।

काउंटर पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी उम्मीदवारों को जानकारी देंगे कि नामांकन फॉर्म के साथ क्या-क्या दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटें रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और सरगुजा हैं।

सुरक्षा व्यवस्था बनाने की गई है बैरिकेडिंग
नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टोरेट में गाड़ियों के साथ ही भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिलासपुर में जिस दिन रैली और जुलूस लेकर प्रत्याशी नामांकन जमा करने पहुंचेंगे, उस दिन सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  छेरछेरा, कोठी के धान ला हेर हेरा… वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मंत्री रामविचार नेताम से मांगा छेरछेरा

गाड़ियों के काफिला और भीड़ को बैरियर लगाकर रोका जाएगा। नामांकन पत्र जमा करते समय उम्मीदवार केवल पांच लोगों के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे।

नामांकन शुरू होने से पहले बिलासपुर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा।
नामांकन शुरू होने से पहले बिलासपुर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा।

नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नाम निर्देशन पत्र की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की है। ऐसे में अवकाश के दिनों को छोड़कर हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्देशन पत्र जमा किए जा सकेंगे।

नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नामांकन जमा करने उम्मीदवारों को मिलेंगे केवल 5 दिन
नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों को केवल पांच दिन मिलेंगे। 13-14 अप्रैल और 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा। 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल को रविवार और 17 अप्रैल को रामनवमीं की छुट्‌टी रहेगी। लिहाजा, इस दौरान नामांकन पत्र जमा नहीं हो पाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  JANJGIR CHAMPA : छत्तीसगढ़ का भव्य दुर्गा पंडाल, इस नवरात्री थाईलैंड, दुबई की दिखेगी झलक…हीरे मोती जड़े रथ में सवार होंगी मां दुर्गा

नामांकन फॉर्म की जांच 20 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है।

जमा करना होगी 25 हजार रुपए जमानत राशि
महिला समेत सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 25 हजार रुपए निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को इसकी आधी राशि यानी 12 हजार 500 रुपए जमा करनी होगी। इसके लिए उन्हें जाति प्रमाण पत्र देना होगा।

प्रत्याशियों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।
प्रत्याशियों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।

100 मीटर के दायरे में केवल 3 वाहनों को एंट्री

नामांकन के दौरान कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में केवल 3 वाहनों की एंट्री हो सकेगी। सूचना के लिए के लिए माइक लगाए गए हैं। नामांकन कक्ष की घड़ी में समय का मिलान किया। संभावित उम्मीदवारों और लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह बैनर और इंडिकेशन भी लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव बोरे में मिला, पति संदेह के घेरे में

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles