Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में बच्ची की डूबने से मौत

खेलते समय माइनर नहर में बही ढाई साल की मासूम, एक किमी दूर में मिला शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के रसेड़ा गांव में ढाई साल के मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते नहर में गिर गई। 30 मिनट बाद बच्ची का शव ग्राम अर्जुनी और करूमहु गांव के बीच माइनर नहर में मिला है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, ढाई वर्षीय सृष्टि मरकाम अपने दोस्तों के साथ घर के पास करीब 2.45 बजे के आस-पास खेल रही थी। तभी घर के पास से होकर गुजरी माइनर नहर में खेलते-खेलते अचानक गिरी और पानी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी माता-पिता को दी।

एक किमी दूर फंसी मिली लाश

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़:केलो नदी में मिली किशोरी की संदिग्ध लाश

तब तक बच्ची पानी के तेज बहाव में दूर जा चुकी थी। गांव के लोगों ने नहर से बच्ची को बाहर निकालने के लिए खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब 30 मिनट बाद बच्ची का शव घटना स्थल से 1 किलो मीटर दूर अर्जुनी और करूमंहु के माइनर नहर में फंसी मिली।

बच्ची के माथे पर चोट के निशान

घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। जिसमें बच्ची के माथे में चोट के निशान है। मासूम बच्ची की मौत होने गांव में मातम छा गया है। वहीं, मां का रो-रो कर बुरा हाल है। अकलतरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस में घमासान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles