Advertisment
राजनीति

’12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक मैं हूं…’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ज्योतिर्लिंग पर दिया विवादित बयान, सियासी पारा चढ़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद की तुलना 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग से की है। खरगे ने दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं ह‍िंदू हूं, मेरा नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे है। मैं 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं। मेरे पिता ने मेरा ऐसा नाम रखा है। खरगे के विवादित बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इसे लेकर कड़ा विरोध किया है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया और खरगे से माफी की मांग की।

दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (1 दिसंबर) को दिल्ली से संविधान यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें:  देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में लगी मुहर

खरगे ने कहा कि ‘मेरी पार्टी सेक्लुयर है। मैं चाहता हूं कि हम सभी एक साथ होकर चलें। बीजेपी के लोग लोकतंत्र में मिली शक्ति को खत्म करने का काम कर रहे हैं। बीजेपी नैतिकता की सिर्फ बातें करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है। वो कभी ईवीएम से वोट चुराती है तो कभी आपके चुने हुए विधायक चुराती है। कभी आपकी पेंशन चुराती है, तो कभी किसानों की एमएसपी चुराती है।

आगे बोलते हुए खरगे ने कहा कि ‘मैं ह‍िंदू हूं, मेरा नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे है। मैं 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं। मेरे पिता ने मेरा ऐसा नाम रखा है। खरगे के इस विवादित बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  संसद में वोटिंग के दौरान अनुपस्थित नितिन गडकरी, सिंधिया, गिरिराज समेत 17 सांसदों को पार्टी ने भेजा नोटिस

बीजेपी ने साधा निशाना

खरगे के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखा विरोध जताया है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर इसे हिंदू आस्था का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा, “हिंदू आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत है। पहले कांग्रेस ने श्री राम का अपमान किया था। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह को कांग्रेस ने नाच-गाना बताया था। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान शिव का अपमान करते हुए खुद को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बताया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles