Advertisment
अन्य खबरेंलोकसभा चुनाव 2024

चुनावी भाषण देते समय मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े नितिन गडकरी, थम गई थी सबकी सांसे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  बेहोश हो गए। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया और मंच पर गिर गए। मंच पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों की नगरानी में नितिन गडकरी का इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि शुगर लेवल कम होने की वजह से गडकरी को चक्कर आया था। उन्हें तुरंत पानी पिलाकर पेड़ा खिलाया गया था।

दरअसल, यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नितिन गडकरी पहुंचे थे। प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई। वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर गए। नितिन गडकरी के गिरते ही मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को संभाला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर मौजूद लोग और उनके सुरक्षाकर्मी नितिन गडकरी को उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  300 सीटाें के लिए 6 लाख फार्म:छात्रावास अधीक्षक के लिए इतने ज्यादा आवेदन कि तीन जिलों का विकल्प हटा

हालांकि कुछ देर बाद नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी जानकारी दी। गडकरी ने लिखा कि- पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

पहले भी मंच पर हो चुके हैं बेहोश

यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी है। 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला था।

इसे भी पढ़ें:  मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने की पुष्टि

नागपुर लोकसभा सीट से लड़ रहे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। यहां गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। नितिन गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles