Advertisment
छत्तीसगढ़

नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप: विवाद के बाद 4 मंजिला इमारत से छलांग लगाने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। नवा रायपुर स्थित निजी यूनिवर्सिटी में आज चार मंजिला इमारत से गिरने के कारण नाइजीरियन मूल के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैम के रूप में हुई है, जो एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद और बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विदेशी मूल की एक छात्रा के साथ कथित बदसलूकी के दौरान उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान नाइजीरियन छात्र सैम ने कथित तौर पर इमारत की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  खुदाई के दौरान खेत से निकला खजाना, सुरंगटोला में खुशी की लहर

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में नोई नामक युवक और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सैम की मौत चार मंजिला इमारत से कूदने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  धान घोटाला: 6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड समिति प्रबंधक गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों की क्या भूमिका रही और विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा। यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी जानकारी ली जा रही है। इस घटना के बाद कैंपस में शोक और तनाव का माहौल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles