Advertisment
छत्तीसगढ़गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

खुदाई के दौरान खेत से निकला खजाना, सुरंगटोला में खुशी की लहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा के धनपुर गांव की पहचान पौराणिक गांव के तौर पर की जाती है. सोमवार को सुरंगटोला का रहने वाला किसान अपने खेतों में जुताई का काम कर रहा था. जुताई के के लिए किसान छोटे लाल मरावी ने जेसीबी लगा रखी थी. खुदाई अभी शुरु ही हुई थी कि खेत में जेसीबी का रास्ता बड़े बड़े पत्थरों ने रोक लिया. जेबीसी के ड्राइवर ने बताया कि जमीन के नीचे बड़े बड़े पत्थर हैं. किसान छोटे लाल ने कहा कि आराम से खुदाई कर पत्थरों को बाहर निकालो देखते हैं क्या चीज है.

जमीन के नीचे से निकली भगवान की मूर्तियां: जमीन के नीचे थोड़ी और खुदाई शुरु की तो नीचे से पौराणिक काल में गढ़े गए देवता की मूर्ति खंडित हालत में निकली. किसान ने तुरंत काम रुकवाकर जमीन से निकली मूर्ति को साफ किया. गांव वालों को जैसे ही जमीन से मूर्ति निकलने की जानकारी मिली बड़ी संख्या में लोग खेतों में जमा हो गए. आनन फानन में मूर्ति निकलने की खबर जिला प्रशासन को दी गई. गांव के लोगों का कहना कि धनपुर गांव की पहचान लंबे समय से पौराणिक गांव के रुप में होती रही है. अक्सर यहां इस तरह की मूर्तियां निकलती रहती है.

”खुदाई शुरु ही हुई थी कि खेत से मूर्ति निकली. इसके पहले भी मूर्ति निकल चुकी है. जमीन से निकली मूर्ति किस भगवान की है ये तो देखने से पता नहीं चल पा रहा है. जमीन से जो मूर्तियां निकल रही हैं उसको संरक्षित किया जाना चाहिए”. – छोटेलाल मरावी, किसान

”लोगों से पता चला कि खेत में पुराने जमाने की मूर्ति निकली है. कुछ और पत्थर मिट्टी में दबे हैं. जो मूर्तियां निकल रही हैं उसको सहेजने की जरुरत है”. – उत्तम सिंह, किसान

”खेत पर काम के लिए हम लोगों ने मशीन लगवाया था. खुदाई के दौरान मूर्तियां निकली है. इसके पहले भी यहां मूर्तियां निकल चुकी हैं. मूर्ति को देखकर ऐसा लगता है कि ये काफी पुरानी मूर्तियां हैं”. – हीरा मरावी, किसान की पत्नी

पुरातत्व विभाग का गांव वाले कर रहे इंतजार: गांव के लोगों की शिकायत है कि पूर्व में भी कई मूर्तियां खुदाई के दौरान निकल चुकी हैं. पौराणिक नगरी होने के चलते यहां अक्सर मूर्तियां निकलती रहती हैं. छत्तीसगढ़ पुरात्व विभाग अगर इन मूर्तियों को सहेजे तो और बेहतर होगा. जिला प्रशासन की टीम को गांव के लोगों ने पत्थर की मूर्तियां निकलने की सूचना दे दी है. जिला प्रशासन की टीम और पुरातत्व विभाग की टीम अब इसकी जांच कर बता सकती है कि ये मूर्तियां कितनी पुरानी हैं.

इसे भी पढ़ें:  कांकेर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बेहद की कड़े मुकाबले में बीजेपी के भोजराज नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles