Advertisment
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां दिनदहाड़े अज्ञात कार सवार बदमाशों ने कटघोरा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या कर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुुंच गये है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मौके के लिए रवाना हुए है। हत्या की ये वारदात जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि कटघोरा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग का ग्राम केसल पुर में सड़क निर्माण का ठेका कार्य चल रहा था। सुबह के वक्त वह ग्राम केसलपुर निर्माण स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। तभी कार सवार तीन लोगों ने अक्षय गर्ग का रास्ता रोककर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के बाद फरार हो गये। आनन फानन में अक्षय गर्ग को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि यहां डाॅक्टरों ने परीक्षण उपरांत अक्षय गर्ग को मृत घोषित कर दिया है। वहीं दिनदाहड़े भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत:एक गंभीर, जुताई करने गए थे खेत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी से जब इस घटना की जानकारी चाही गयी, तो उन्होने बताया कि उन्हे भी घटना की जानकारी मिली है। वे खुद घटनास्थल के लिए रवाना हुए है। हमलावर कौन थे ? किस हथियार से हमला किया गया ? ये अभी जांच का विषय है। वहीं इस हत्याकांड के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा होेने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी कर भाजपा नेता की हत्या करने वाले फरार कार सवार तीन लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles