Advertisment
Uncategorized

न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया, कीवी टीम पहली बार इंडिया में जीती सीरीज; सैंटनर को 6 विकेट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट 8 रन पर गंवा दिया, लेकिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की साझेदारी ने उन्हें मैच में वापस ला दिया। हालांकि, सेंटनर की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज नहीं टिक पाए और भारतीय टीम 245 रनों पर ढेर हो गई।

न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर ने सात (पहली पारी) और छह विकेट (दूसरी पारी) लिए, जबकि एजाज पटेल ने दो विकेट लिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 77 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 42 रन बनाए। विराट कोहली ने दूसरी पारी में महज 17 रन की पारी खेली। इसी तरह शुभमन गिल 23 रन और कप्तान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर ही पवेलियन चले गए। वहीं, ऋषभ पंत बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

इसे भी पढ़ें:  आखिर क्यों साल में दो बार मनाते हैं बिग-बी अपना जन्मदिन? जानकर हैरान रह जाएंगे…

कोहली का विकेट भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका
भारतीय टीम का पांचवां विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा, जिन्होंने 17 रन बनाए। मिचेल सैंटनर की गेंद पर LBW आउट होने के बाद कोहली ने DRS लिया, लेकिन बॉल लेग स्टंप को छूती दिखी, और उन्हें अंपायर कॉल के कारण आउट करार दिया गया। कोहली का यह विकेट भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

न्यूजीलैंड के टॉम लैथम ने बनाए 86 रन
न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, बाकी बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 48 रन बनाए, जबकि टॉम ब्लंडेल ने 41 रन का योगदान दिया। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में भारत के खिलाफ 255 रन बनाने में कामयाब हुई।

इसे भी पढ़ें:  एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखें हुईं खराब, दर्द से बेहाल Actress बोलीं- ‘लेंस लगाते ही मुझे दिखना हुआ बंद… बहुत तकलीफ से गुजर रहीं हूं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles