Advertisment
Uncategorized

ममता बनर्जी ने दिवाली से पहले किया डराने वाला दावा, इस चीज की जताई आशंका, सुरक्षा एजेंसियां हुई चौकन्ना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व दिवाली, काली पूजा और छठ पूजा के दौरान अशांति फैलाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आग्रह किया है. सीएम ममता ने कहा. “जल्दी की काली पूजा आने वाली है. स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस को खुफिया जानकारी जुटाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में कोई विस्फोट न हो. बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने और हिंसा पैदा करने की साजिश रची जा रही है, जिसे रोकना चाहिए ”

उन्होंने एहतियात के तौर पर राज्य पुलिस से आग्रह किया कि वे समारोह के दौरान किसी भी ऐसी कोशिश को विफल करने के लिए सतर्कता बढ़ा दें.

इसे भी पढ़ें:  मुंबई में एक रनवे पर पहुंचे दो एयरक्राफ्ट:हादसा टला

सख्ती से कर्रवाई करेगी पुलिस- ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने कहा कि काली पूजा दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को है. कुछ संगठन धार्मिक शांति को भंग करने की कोशिश कर सकते हैं, खासकर कोलकाता में उन्होंने कहा, “मैं बंगाल में सांप्रदायिक तनाव नहीं चाहती. पुलिस किसी भी उकसावे वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, लेकिन मैं मीडिया से आग्रह करती हूं कि इसे सनसनीखेज न बनाएं… कृपया जनता को भड़काने से बचें”

बनर्जी कीयह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राज्य चक्रवात दाना के बाद कीस्थिति से जूझ रहा है, जिससे बंगाल के कई जिले प्रभावित हुए थे. इन क्षेत्रों में स्थिति कीसमीक्षा करते हुए, मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस दौरान, CM ममता बनर्जी ने चक्रवात दाना से बंगाल में 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि की, लगभग 2.16 लाख लोगों को निचले इलाकों से निकाला गया.

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान के पिता सलीम खान का लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाब कहा -सलमान माफी नहीं मांगेगा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles