Advertisment
 बिलासपुरAccidentछत्तीसगढ़

लापरवाही ने ली जान : सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई बोलेरो, एक की मौत, पांच घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार पांच लोग घायल हैं। रघुनाथपुर निवासी शोभित राम श्रीवास ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उनके छोटे भाई रेवती रमन श्रीवास की तबीयत खराब है। रायपुर  के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसे देखने के लिए पिता उमाशंकर, मां ढूरी बाई, भाभी दुर्गावती और मिनेश्वर और दोस्त नेकराम साहू रायपुर  जा रहे थे। बोलेरो को ड्राइवर सुरेंद्र पोर्ते चला रहा था। उनकी बोलेरो रतनपुर के नवापारा स्थित जय ढाबा के पास पहुंची ही थी कि, इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें:  छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

हादसे में उमाशंकर, ढूरी बाई, दुर्गावती और नेकराम साहू घायल हो गए। वहीं मिनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर 

वहीं रतनपुर थाना क्षेत्र में भी एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ी पलट गई और पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों में विजय टेकवानी, रवि वैष्णव, विनोद कुमार गंधर्व, परमेश्वर साहू और अंजली बंजारे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रतनपुर अस्पताल भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी पत्नी : गुस्साए युवक ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
E-rickshaw overturned after collision
ठोकर के बाद पलटी ई-रिक्शा

लापरवाही ले रही लोगों की जान 

गौरतलब है कि, सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। ड्राइवरों की लापरवाही के चलते रोजाना कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को चोट आई थी।

पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई 

ड्राइवरों की इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ढाबे और रिपेयरिंग के पास बड़ी ही लापरवाही से वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म केस में डिप्टी कलेक्टर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी कभी भी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles