Advertisment
कवर्धाछत्तीसगढ़

छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां ग्राम रघुपारा में पूर्व सरपंच काशीराम के छोटे बेटे भागबली मेरावी ने अपने बड़े भाई गोपाल मेरावी (उम्र 40 साल) पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस गोपाल को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच की है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, और अस्पताल के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  कार में शराब की बोतल के साथ मिली युवक की लाश, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि पुलिस आरोपी की तलाश में सक्रिय है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार, वारदात के समय आरोपी भागबली नशे की हालत में था, हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles