Advertisment
IPL 2024क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती

IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार:सक्ती में माय डायमंड एक्सचेंज ऐप पर बनाया आईडी

4 मोबाइल सहित लाखों का हिसाब-किताब जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती जिले मे IPL क्रिकेट मैच मे ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी माय डायमंड एक्सचेंज नामक ऐप से लाइन लेकर और आईडी बांटकर सट्टा खिला रहा था। आरोपी के पास से 4 मोबाइल, कॉपी और लाखों का हिसाब-किताब जब्त किया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को काफी समय से क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने की जानकारी मिल रही थी। इसी क्रम मे शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि हटरी निवासी अंकित अग्रवाल उर्फ कालू अपने घर मे मोबाइल के माध्यम से लाइन लेकर और आईडी बांटकर सट्टा खिला रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा का संगठन चुनाव : शेष 19 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

माय डायमंड एक्सचेंज नामक ऐप से खिला रहा था सट्टा

सूचना पर तुरंत पुलिस ने अंकित के घर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को अंकित अग्रवाल अपने घर मे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पाया गया। आरोपी द्वारा माय डायमंड एक्सचेंज नामक ऐप से लाइन लेकर सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा खिलाने मे इस्तेमाल होने वाले 4 मोबाइल फोन, कॉपी और पेन को जब्त किया है।

बैंक खाता की जांच की जा रही

सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि आरोपी के बैंक खाता की जांच की जा रही है। यूपीआई से हुए पेमेंट की भी जानकारी निकली जा रही है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय मे पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एसडीओपी ने बताया कि सट्टा के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार पिकअप घाट में पलटी, 2 की मौके पर मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles