Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

लापता युवक का शव पांच दिन बाद डबरी में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। पांच दिनों से लापता युवक का शव डबरी में मिला है. सूचना पर सनवाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

जानकारी के अनुसार, सनवाल थाना क्षेत्र स्थित बरवाही गांव में रहने वाला लोकेश कुमार गुप्ता 29 अक्टूबर से लापता था. परिजनों ने 1 नवम्बर को सनवाल थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पांच दिन बाद अब जाकर ग्रामीणों ने डाबरी में युवक का शव तैरते हुए देखने के बाद पुलिस को सूचना दी.

वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 नवंबर को ही दर्ज कर ली गई थी. पुलिस गुम इंसान की तलाश कर रही थी, परिजन भी काफी प्रयास कर रहे थे. डबरी में मिले शव को पुलिस एफएसएल टीम के आने के बाद निकालकर पीएम के लिए भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  राजस्व विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:गौरेला नगर पालिका में ACB की रेड, सहायक राजस्व निरीक्षक के पास मिले 8000

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles