Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

झगड़ा शांत कराने गए पड़ोसी की हत्या:सीने और हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दोनों बेटे फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, अवधपारा सोनड़ोगरी में अलताब खान के परिवार में 29 जून की रात करीब 9 से 10 बजे विवाद हो रहा था। पड़ोसी मुकीम खान (48) ने विवाद नहीं करने की बात कहते हुए शांत रहने की समझाइश दी।

पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।
पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

सीने और हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

इतना कहते ही अलताब खान और उसके बेटों ने मुकीम पर चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने और हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। जब परिजन मुकीम को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के बारदाने और धान जलकर खाक

कबीर नगर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया कि, पड़ोसी के घर पर झगड़ा शांत कराने और आपस में झगड़ा नहीं करने की सलाह देने पर पड़ोसियों ने मुकीम खान की हत्या की है। एक आरोपी गिरफ्तार है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles