Advertisment
छत्तीसगढ़

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी ठेकेदार हैदराबाद से देर रात गिरफ्तार, SIT की टीम कर रही पूछताछ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड में SIT की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में फरार मुख्य आरोपी सुरेश चन्द्रकार को देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसकी पत्नी को भी रविवार शाम कांकेर से हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों से SIT की टीम मामले में पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से आरोपी सुरेश चंद्रकार फरार हो गया था। वहीं इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग 

वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा ने कहा कि बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हो। आए दिन पत्रकारों को झूठे मामले में फंसाना, मारपीट करना। ऐसे उत्पीड़न से पत्रकारों को गुजरना पड़ता है। पत्रकार शेख इमरान ने कहा कि, इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकारिता, आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  अब Whatsapp पर मैसेज करते ही मिलेगी सुविधाएं : स्मार्ट चैटबॉट से घर बैठे सरकारी सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles