Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात : घर में घुसकर सराफा कारोबारी की हत्या, फिर कार लेकर फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। शहर के सराफा कारोबारी के घर में घुसकर अज्ञात नकाबपोशों ने धारदार हथियार से हमला कर व्यवसायी की हत्या कर दी और उसकी कार लेकर फरार हो गए। घटना रविवार की रात 9.30 से 10 बजे के बीच टीपी नगर क्षेत्र में घटित हुई है। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर स्थित होटल ब्लू डायमंड के सामने निवासरत गोपाल राय सोनी एसएस प्लाजा में अमृता ज्वेलर्स नामक दुकान का संचालन करते हैं।

रविवार की रात लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच दो सशस्त्र नकाबपोश गोपाल राय सोनी के ब्लू डायमंड होटल के सामने स्थित घर पर पहुंचे। नकाबपोशों ने गोपाल राय सोनी पर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान घर पर गोपाल राय सोनी और उनकी पत्नी ही थी। हमलावर युवक गोपाल राय सोनी पर हमला करने के बाद उनकी कार क्रमांक जेएच 1 सीसी 4455 को लेकर फरार हो गए हैं। गोपाल राय सोनी के परिजन को जब इस घटना की सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गोपाल राय को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत गोपाल राय सोनी को मृत घोषित कर दिया। देर रात इस वारदात की सूचना मिलने पर रात लगभग 11:15 बजे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक का सहित पुलिस के आल्हा अधिकारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना:रात में दुकान के पीछे घर में सो रहा था परिवार, 10 लाख के गहने ले गए चोर

पहले भी हो चुकी है घटना

सूत्र बताते हैं कि सराफा व ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले गोपाल राय सोनी के यहां पूर्व में भी इस तरह की एक वारदात हो चुकी है। जिस तरह से अब फिर से इस परिवार पर हमले की घटना हुई है इससे ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोई पारिवारिक रंजिश हो सकती है। हालांकि पुलिस की अधिकारियों की टीम मामले में विभिन्न अंगों पर जांच कर रही है और जिले भर में नाकेबंदी की गई है ।

घर में पति और पत्नी

बताया जाता है कि,  सराफा कारोबारी गोपाल राय व उनकी पत्नी घर पर ही मौजूद थे। हमलावरों को या पहले से मालूम था कि इस दौरान घर पर दो ही व्यक्ति हैं। इस वारदात के समय उनका पुत्र दुकान पर मौजूद था। बताया जाता है कि उनकी पत्नी बीमार हैं। गोपाल राय पहले कमरे गोपाल राय पहले कमरे में ही मौजूद थे जिस दौरान हमलावरों ने हमले की घटना को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर के पोटा केबिनों में मलेरिया का आतंक, दो छात्राओं की मौत से हड़कंप, तीन का उपचार जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles