Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़महतारी वंदन योजनारायपुर

महतारी वंदन योजना.. 1 अप्रैल को नहीं आएगी राशि

मुख्यमंत्री साय ने वित्तीय वर्ष खत्म होने का दिया हवाला, अगली तारीख बताई

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए हर महीने मिलने हैं। इस योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को मिलने की बात सरकार ने कही थी लेकिन यह राशि 1 अप्रैल को नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने इसका कारण, वित्तीय वर्ष खत्म होना बताया है।

मार्च में ही इस योजना की शुरुआत हुई थी। अब रुपए देने की तारीख में बदलाव किया गया है। शनिवार को जब रायपुर के कांदुल में CM साय भाजपा के विजय बूथ अभियान में शामिल हुए तब उन्होंने इसकी जानकारी दी।

2 या 3 तारीख को जारी की जाएगी रकम

सीएम ने कहा कि हमने महतारी वंदन योजना के तहत 1 अप्रैल को महिलाओं को राशि जारी करने का वादा किया था। मगर अब ये 1 अप्रैल को नहीं हो पाएगा। क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है, तो 1 अप्रैल को छुट्‌टी का दिन होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 2 और 3 तारीख को पैसे जारी कर दिए जाएंगे जो महिलाओं के खाते में आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर सहित कई जगहों में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

कांग्रेस की नारी न्‍याय गारंटी योजना पर कसा तंज
मुख्‍यमंत्री साय ने इस दौरान कांग्रेस की नारी न्‍याय गारंटी योजना पर भी तंज कसा है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस ख्‍याली पुलाव पकाते रहे, भारत की जनता का विश्‍वास कांग्रेस पार्टी से उठ चुका है। पांच साल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को केवल ठगने का काम किया है। अब ये एक लाख या पांच लाख देने की बात करे तो जनता इन पर विश्‍वास करने वाली नहीं है।

घरों में जाकर मुख्यमंत्री ने लगाया बीजेपी का झंडा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “विजय बूथ अभियान” का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है. उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लहराया।

इसे भी पढ़ें:  पापा ने कहा, बेटा तंबाकू मत खाना… बेटे ने कर लिया सुसाइड

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने जनता से 36 वादे किए लेकिन एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। पूरे पांच साल जनता को धोखे में रखा, लेकिन इस बार उसको सबका सिखाना है, उसका पूरा सफाया करना है। काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है और कांग्रेस द्वारा मिले धोखे को जनता अच्छे से समझ चुकी है।

सीएम ने लोगों के घरों पर भाजपा का झंडा भी इस कार्यक्रम में लगाया।
सीएम ने लोगों के घरों पर भाजपा का झंडा भी इस कार्यक्रम में लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सबको पूरा करेगी, जिसके लिए आप सबको भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा। CM ने हर घर में भाजपा का झंडा लगाने और अपने अपने बूथ में भाजपा को जिताने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।

इसे भी पढ़ें:  एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने भेजा पार्सल बम:स्पीकर में भरा 2KG बारूद, प्लग-इन करते ही होता धमाका

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles