Advertisment
Uncategorized

जिस रूट से होती है आर्मी ट्रेनों की आवाजाही वहां रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रूड़की: इन दिनों देश में रेल पटरियों पर अवरोधक या फिर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश हो रही है। अब उत्तराखंड के रुड़की में रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को पलटाने की साजिश के तहत रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखे गए थे। जिस ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला उससे सेना के समान को ले जा रही मालगाड़ी का मूवमेंट होना था। लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक

जानकारी के मुताबिक रुड़की के ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर एलपीजी का सिलेंडर मिला। मालगाड़ी के लोको पालयट ने रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी  मुरादाबाद स्थित रेलवे कंट्रोल रूम के अधिकारियों को दी। इस सूचना के बाद तुरंत रेलवे का अमला मौके पर पहुंचा और ट्रैक पर से गैस सिलेंडर को हटाया गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एअर इंडिया ने 2200 भर्तियां निकाली, 25 हजार कैंडिडेट पहुंचे:मुंबई एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति बनी

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

आरपीएफ ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक पर करीब पांच किमी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि गैस सिलेंडर ट्रैक पर किसने रखा था। गैस सिलेडर को ढंडेरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास रखवा दिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

आर्मी की ट्रेनों का होता है मूवमेंट

जिस स्थान पर रेलवे ट्रैक के पर एलपीजी गैस सिलेंडर मिला है। उससे थोड़ी दूर बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर का हेडक्वॉर्टर भी है। इस स्टेशन से सेना का मूवमेंट होता रहता है। यहीं से मालगाड़ी के जरिये सेना के वाहन और जवान दूसरी पोस्ट पर जाते हैं। यहां पर सेना के लिए अलग से रेलवे ट्रैक भी बिछा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ेगा! इस पार्टी ने राजनीति में आने का दिया ऑफर, सरदार भगत सिंह से की तुलना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles