Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान : डिप्रेशन में आकर 16 साल के लड़के ने किया सुसाइड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऑनलाइन गेम के चलते 16 साल के लड़के ने मानसिक दबाव में आकर सुसाइड कर लिया। घर से करीब एक डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर फंदे में लड़के का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बीते करीब कई महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था।

दरअसल यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करही कछार का है। मिली जानकारी अनुसार 16 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम के कारण मानसिक दबाव के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेलगहना चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र बीते करीब कई महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में BSC के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:सुबह उठने पर कमरे में लटकती मिली लाश

फ्री फ़ायर गेम का आदी था लड़का

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़का ऑनलाइन गेम का आदि था, जो फ्री फ़ायर खेला करता था। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था। इसी के चलते ऑनलाइन गेम के कारण डिप्रेशन में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

डिप्रेशन में आकर किया सुसाइड 

बेलगहना चौकी प्रभारी ओमकार दीवान ने बताया कि, ग्राम करही कछार के डोंगरी पारा निवासी रवि कुमार तिर्की पिता दादूराम तिर्की फ्री फायर गेम खेला करता था। जिसकी वजह से डिप्रेशन में था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ’14’ के फेर में पड़ी कांग्रेस, साय सरकार में मंत्रियों की संख्या पर हाईकोर्ट में दायर की याचिका, सोमवार को होगी सुनवाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles