Advertisment
अन्य खबरें

दामाद संग सास चली ससुराल और लव स्टोरी की हो गई ‘Happy Ending’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अलीगढ़: कहते हैं न कि इश्क का जुनून सिर चढ़कर बोलता है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सपना और राहुल (Aligarh Saas-Damad Love Story) ने ये बात बिल्कुल सच कर दिखाई है. उन्होंने दुनिया को बता दिया है कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती. इश्क एक बार आंखों से होकर दिल में उतर जाए तो फिर इसके नशे के आगे दुनिया का हर नशा बेकार है. सपना और राहुल वही सास और दामाद हैं, जो घर से भाग गए थे. बेटी की शादी जिस लड़के से होनी थी वह अब मां सपना की दिल की धड़कन बन चुका है. सपना अब राहुल के साथ रह रही है. उस पर अपने बच्चों के आंसुओं का भी कोई असर नहीं हुआ. बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते रहे और मां से घर लौटने की गुहार लगाते रहे. लेकिन मां इश्क में इस कदर डूब चुकी है कि उसने सके सिर पर जूं तक नहीं रेंगी. उसने एक ही झटके में बच्चों से सारे रिश्ते-नाते तोड़ दिए और साफ कह दिया कि अब वह राहुल के साथ ही रहेगी. तीनों बच्चों से उसे कोई लेना-देना नहीं है.

इसे भी पढ़ें:  गांजा की तस्करी करते धरी गई यूपी की महिलाएं

यूपी का अलीगढ़ इन दिनों सास-दामाद के एक साथ भागने की वजह से सुर्खियों में है. जिस लड़के से बेटी की शादी की शादी तय की थी उसके साथ मां खुद भाग गई. बेटी देखती रह गई. अलीगढ़ जिले के मडराक थाना इलाके का यह मामला पूरे देश में सबकी जुबान पर है. हो भी क्यों न, इस घटना ने सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से हिलाकर जो रख दिया है. सास सपना और दामाद राहुल अब एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा चुके हैं. पति और बच्चों का समझाना और दो दिनों तक कराई गई काउंसलिंग सब बेकार हो गई. सपना का कहना है कि वह अब राहुल की हो चुकी है. घर वापस नहीं लौटेगी. दोनों अब कोर्ट मैरिज करेंगे.

इसे भी पढ़ें:  2 बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

बेटी गुस्से से लाल, मां को सुनाई खरी खोटी

वहीं सपना की बेटी अनीता का बुरा हाल है. मां की हरकत से गुस्साई बेटी ने थाने पहुंचकर मां को खूब खरी-खोटी सुनाईं. यहां तक कि पति जितेंद्र भी घर टूटने के डर से सपना को अपनाने के लिए तैयार हो गया. गांव की महिलाओं ने भी सपना को लाज-शर्म याद दिलाई लेकिन उसने किसी की एक न सुनी. सपना का आरोप है कि उसकी बेटी ने राहुल को मेंटल कहा था, जिसके बाद उसका झुकाव राहुल की तरफ बढ़ने लगा. दोनों धीरे-धीरे करीब आ गए.

काउंसलिंग बेकार, पुलिस भी बेबस

सास सपना और दामाद राहुल 6 अप्रैल को घर से फरार हो गए थे. पुलिस के दबाव के बाद दोनों 16 अप्रैल को लौटे जरूर लेकिन एक दूसरे से जुदा होने के लिए तैयार नहीं हैं. सपना जिद पर अड़ी है कि वह राहुल के साथ ही रहेगी. महिला को मेडिकल परीक्षण के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था. सपना को समझाने की सारी कोशिशें बेकार गई और यहां तक की काउंसलिंग भी फेल हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे राहुल के साथ भेज दिया.

इसे भी पढ़ें:  'किसान आंदोलन के दौरान 700 लड़कियां लापता': बीजेपी सांसद राम चंदर जांगड़ा के आरोप पर भड़के सरवन सिंह पंढेर, दे दी ये चेतावनी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles