
राजनीतिछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर
भाजपा विधायकों ने सदन में उठाया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बने हुए अधूरे सड़कों का मुद्दा
मंत्री ने भौतिक सत्यापन के साथ जांच का किया एलान...
रायपुर। सदन में भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना का मामला उठाया। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बाद भी सड़कें नहीं बन पाई हैं। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ईई स्तर के अधिकारी ले जाकर भौतिक सत्यापन करायेंगे। सड़क निर्माण में गड़बड़ी हुई होगी तो उसकी जांच भी कराई जाएगी। विधानसभा में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क निर्माण मामला उठाया। पंचायत मंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि टेंडर की निश्चित समय सीमा होती है। समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा। धरमलाल कौशिक ने कहा कि गांव वाले सड़क नहीं बनने से नाराज हैं। समय सीमा होनी चाहिए।



