Advertisment
Uncategorized

मोदी सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम, जानें किस नाम से जाना जाएगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम करने का निर्णय लिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में अमित शाह ने कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजयपुरम करने का फैसला लिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें:  ताजमहल के अंदर युवकों ने कर दिया बड़ा कांड: मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, वीडियो वायरल हुआ तो गिरफ्तार

साथ ही उन्होंने कहा कि इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है. चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका अदा करने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का स्थान भी है.

बता दें कि इससे पहले भी देश में कई स्थानों के नामों को बदला जा चुका है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ कर दिया गया था. इसके अलावा भाजपा की सरकारों ने बड़ी हस्तियों और विरासत को दर्शाने के मद्देनजर कई अन्य यूनिवर्सिटी और सड़कों के नाम परिवर्तित किए हैं. इसमें इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है, वहीं अन्य शहरों में गुड़गांव को गुरुग्राम, फैजाबाद अब अयोध्या और मुगसराय जंक्शन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जान जाता है.

इसे भी पढ़ें:  कैश से भरी ATM मशीन उड़ा ले गए चोर, हैरान कर देगा इनकी चोरी का अंदाज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles