Advertisment
Uncategorized

ताजमहल के अंदर युवकों ने कर दिया बड़ा कांड: मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, वीडियो वायरल हुआ तो गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आगरा के ताजमहल में हैरान करने वाली घटना हो गई। दो हिंदू युवकों ने ताजमहल के अंदर घुसकर मुख्य मकबरे पर गंगा जल चढ़ाया। दीवार पर ओम का स्टीकर चिपकाया। युवकों ने खुद इस बात का दावा किया है। इतना ही नहीं युवकों ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए।युवकों ने ताजमहल के अंदर जाते और जल चढ़ाते हुए का वीडियो बनाकर वायरल किया है। सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। CISF दोनों ने पूछताछ कर रही है। घटना शनिवार सुबह की है।

पहले ही कर दिया था ऐलान 
जानकारी के मुताबिक, मथुरा के रहने वाले श्याम और वीनेश कुंतल अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हैं। मथुरा की अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष छाया गौतम, श्याम और वीनेश कुंतल कासंगज के सोरो से कांवड़ में गंगाजल लेकर चली थी। 2 अगस्त की रात मथुरा पहुंची। तीनों ने पहले ही ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने का ऐलान कर दिया था। शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस ने छाया गौतम को अरेस्ट कर लिया। शनिवार सुबह 7 श्याम और वीनेश ने कांवड़ का गंगाजल ताजमहल में चढ़ाया।

इसे भी पढ़ें:  भूपेश बघेल का आरोप : अध्यादेश पर बोले- नगरीय निकाय चुनाव करवाना नहीं चाहती सरकार

दोनों पर केस दर्ज 
CISF ने दोनों को युवकों को पकड़कर आगरा पुलिस के हवाले कर लिया। आगरा पुलिस का कहना है कि 2 युवक ताजमहल के अंदर गए। उन्होंने बोतल से परिसर में जल गिराया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता ने क्या कहा
मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि महासभा के दो बब्बर शेर विनेश चौधरी और श्याम ने तेजा महालय में गंगाजल चढ़ाया है। ये हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। ताजमहल नहीं ये तेजा महालय है, जहां आगे भी कांवड़ ले जाकर गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन, इस दिन संभालेंगे पद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles