Advertisment
Uncategorized

कैश से भरी ATM मशीन उड़ा ले गए चोर, हैरान कर देगा इनकी चोरी का अंदाज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चोरी का चौंकाने वाली घटना सामने आई है. महाराष्ट्र के नागपुर में 3 चोरों ने पूरी ATM मशीन ही उखाड़ कर ले गए. पूरी घटना जिले के उपरखेड़ा थाना क्षेत्र के भानेगांव का है. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना रात तकरीबन 2:45 बजे की है. नकाबपोश चोरों ने भानेगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक एटीएम को चुरा ले गए. कार में आए चोरों ने पहले लाइट बंद करने केबल काटा और फिर सीसीटीवी में काले रंग का स्प्रे कर दिया. इसके बाद एटीएम को उखाड़ कर ट्रक में लोड कर भाग निकले.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड और जमशेदपुर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भानेगांव टी-पॉइंट से 200 मीटर दूर नीलेश राऊत नाम के शख्स का घर है. उनके घर के सामने आंगन में वक्रांगी कंपनी की एटीएम मशीन थी. मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पारशिवनी की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई और नीलेश राउत के घर के पास रुकी. तीन लोग कार से उतरे और एटीएम मशीन के पास पहुंचे.

सीसीटीवी में किया स्प्रे

पहले चोरो ने एटीएम मशीन लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया. इसके बाद घर में लगे कैमरे को बंद करने के लिए तार काट दिया, लेकिन चोरों ने लाइट का तार काटा था, जिससे कैमरा नहीं बंद हुआ. चोरों को लगा कि कैमरा बंद है फिर तीनों एटीएम कक्ष में गए, एटीएम मशीन को उठाया और उसे चार पहिया ट्रक में लाद लिया. ट्रक में पहले से ही एक ड्राइवर बैठा हुआ था. वहीं कार में सवार होकर एटीएम मशीन को पारशिवनी की ओर ले गए.

इसे भी पढ़ें:  बस की डिक्की में भरी सवारियां:यात्रियों को ठूंसने का वीडियो वायरल, ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles