Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइम

छत्तीसगढ़ में मॉब-लिंचिंग, 2 युवकों की मौत:मवेशी ले जाने पर 10-12 लड़कों ने पीछा किया फिर जमकर पीटा; महानदी में मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में दो युवकों की मॉब लिंचिंग में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को आरंग थाना इलाके में 3 लोग ट्रक में मवेशी भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान 10 से 12 लड़कों ने उनका पीछा किया और फिर ट्रक को महानदी पुल पर घेर लिया। इसके बाद कई लड़कों ने ट्रक में सवार 3 लोगों की जमकर पिटाई कर दी।

इनमें से एक युवक की लाश महानदी में मिली वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे युवक गंभीर रूप से घायल जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

मवेशियों से भरे इसी ट्रक को लड़कों ने रोका था और इसमें सवार 3 लोगों की जमकर पिटाई की थी।
मवेशियों से भरे इसी ट्रक को लड़कों ने रोका था और इसमें सवार 3 लोगों की जमकर पिटाई की थी।

ट्रक सवार यूपी के सहारनपुर के रहने वाले

इसे भी पढ़ें:  दो नातिनों ने लूट की रची साजिश, अपनी नानी की कर दी बेहरमी से हत्या

जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना शुक्रवार रात ढाई बजे के करीब की है। कुछ लड़कों को सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशी भरकर 3 लोग उसकी तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने ट्रक का पीछा किया। ट्रक दुर्ग पासिंग का था। आरंग थाना इलाके के महानदी पुल के ऊपर ट्रक पहुंचते ही उसे कई लड़कों ने ओवरटेक कर घेर लिया।

ट्रक में चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम खान नाम के युवक सवार थे। इन लड़कों ने गौ-तस्करी का आरोप लगाते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चांद मियां और गुड्डू खान को पीटकर उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा देकर युवती से 37 लाख की ठगी

हालांकि मौत की असल वजह की अभी पुष्टि नही हो पाई है। इस मारपीट में सद्दाम खान बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल आरोपियों की भी पहचान पुलिस ने नही की है।

लड़कों ने बेरहमी से पिटाई की जिसमें एक युवक का पैर लहूलुहान हो गया।
लड़कों ने बेरहमी से पिटाई की जिसमें एक युवक का पैर लहूलुहान हो गया।

खुद नदी में कूदकर दे दी जान

आरंग पुलिस फिलहाल इस मामले में घायल सद्दाम खान से बात करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एक खबर ये भी है कि बदमाशों की मारपीट से डरकर चांद मियां और गुड्डू खान महानदी में कूद गए। जहां चट्टान से टकराकर उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में घायल सद्दाम के बयान का इंतजार कर रही है।

गंभीर रूप से घायल सद्दाम के पीठ में चोट के निशान
गंभीर रूप से घायल सद्दाम के पीठ में चोट के निशान

फिलहाल FIR दर्ज नहीं

इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी के बीच बारदानों में लग रही आग, अलग-अलग केंद्रों में लाखों बोरे जलकर खाक, उड़ रही है संदेह की बदबू

इस मामले को लेकर आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि देर रात घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां एक युवक की मौत हो गई थी वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे। टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घायल के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles