Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमजांजगीर-चांपा

मजार में काटा पत्नी का गला:मीरा दातार इलाज कराने आए थे, रात रुकने पर हुई कहासुनी तो चाकू से किया ​​​​​​​​​​​​​​वार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का लगा काट दिया। पति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए इलाज कराने के लिए मजार गया था। वहां रात रुकने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के भंडार गांव निवासी विदेश पैकरा (30) की पेट दर्द के चलते अक्सर तबीयत खराब रहती थी। इसलिए पत्नी देवती पैकरा (26) के साथ इलाज कराने के लिए 4 जून को बलौदा के मीरा दातार मजार आए थे। जहां इलाज करवाया।

मजार से घर नहीं जाने पर पति ने पत्नी को मार डाला।
मजार से घर नहीं जाने पर पति ने पत्नी को मार डाला।

मजार से घर जाने के बात पर हुआ विवाद

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, इन पदों पर होगी भर्ती, 8वीं-10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

लेकिन अच्छा नहीं लगने पर विदेश ने पत्नी देवती से कहा कि, घर चलते हैं। जिस पर पत्नी नहीं मानी और सुबह जाने की बात कहने लगी। रात रुकने पर 5 जून की आधी रात गुस्से में पति ने हाथ से उसका मुंह दबाया, फिर चाकू से पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह चौकीदार ने देखी थी लाश

दूसरे दिन चौकीदार सरजू चौहान जब सुबह 4 बजे उठा, तो देवकी पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दिया, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान मिले। खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पति भी मौके पर नहीं था। इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई।

मजार में शव की जांच करते हुए पुलिस के साथ अफसर।
मजार में शव की जांच करते हुए पुलिस के साथ अफसर।

पति गांव से हुआ गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत:ड्राइवर और बाहर खाट में बैठी महिला ने दम तोड़ा; 6 लोग घायल

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 6 जून को आरोपी पति विदेश पैकरा को गांव में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसमें हत्या करना स्वीकार किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles