Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमभिलाई

दो नातिनों ने लूट की रची साजिश, अपनी नानी की कर दी बेहरमी से हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। लूट की साजिश रच अपनी ही नानी की हत्या कर घर से जेवरात लेकर फरार होने वाली सगी दो नातीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 103(1), 332(2) 309(6), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। घटना में शामिल एक अपचारी बालिका भी है। खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि ग्राम पुरई उतई निवासी अतिंदर साहनी 56 वर्ष अपने फ्लैट में अकेली रहती है। जामुल निवासी राजप्रीत सिंह कुछ दिनों से अतिंदर के मोबाइल पर कॉल करने पर रिसीव नहीं कर रही थी। इसके अलावा मकान के दरवाजे पर ताला भी लटक रहा था। इस दौरान राजप्रीत स्वयं पुरई पहुंची और दरवाजा को खुलवाने पर अतिंदर का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मकान 24 जुलाई से बंद पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  OMG: वॉशरूम में महिला ने ऐसा क्या देख लिया कि निकल पड़ी चीख, देखें वीडियो

सूचना मिलने पर उतई पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरु कर दिया। मामले में पहले पुलिस ने मर्ग कायम किया। जांच करने पर कई सारी जानकारी पुलिस को मिली। घटना में एसडीओपी आशीष बंछोर ने गंभीरता से लेते हुए। टीआई विपिन रंगारी को आरोपी को पकड़ने निर्देशित किया। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों पोतियां बाबा लक्ष्मण अपार्टमेंट अबाडे बाबू चौक पलैट नंबर 302 तीसरा माला थाना पांच  पावली जिला नागपुर निवासी दीपजोत कौर और छोटी बहन अपचारी बालिका ने पूर्व में अपनी नानी मृतिका को रूपये पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी देने की जानकारी मिली। आरोपियों के पास से कुल 4 लाख रुपए के सामान जब्त किए है। आरोपीगणों के निशानदेही पर पुलिस ने तकिया एवं स्टील की पानी बॉटल को जप्त किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : शराब पीने का विरोध करती थी पत्नी, पति ने मारकर तालाब में शव को लगाया ठिकाना

नागपुर से पकड़कर आरोपी बहनों को लाई उतई पुलिस ने

उत्तई पुलिस ने टीम गठित कर नागपुर दोनों बहनों को पकड़ने के लिए रवाना किया। नातीनों से पुछताछ करने पर दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने सख्ती से वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पुछताछ करना शुरु किया करने पर हत्या करना स्वीकार किया। दोनों बहनों ने अपनी नानी की हत्या करने के लिए पहले लूट की साजिश रची। उसके बाद आरोपियों ने नागपुर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर दुर्ग पहुंची। ऑटो पकड़कर दोपहर अपनी नानी के घर कुबेर अपार्टमेंट पुरई पहुंची। जहां दरवाजा खटखटाने पर नानी ने दरवाजा खोलते ही बड़ी नातीन दीपजोत कौर तुरंत नानी का मुंह को अपने हाथों से दबाया। छोटी बहन के साथ मिलकर मृतिका का हाथ पैर अपने दुपट्टा से बांध कर मुंह में तकिया दबाया। फिर स्टील के पानी बॉटल से सिर में वार कर मौत के घाट उतारा।

इसे भी पढ़ें:  शराब, झगड़ा और टावर—पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, 200 फीट ऊपर से पत्नी को बुलाने लगा, देखें Video

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles