Advertisment
Uncategorized

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना नहीं रहीं, निधन से कुछ घंटे पहले लिखा- अजीब सा लग रहा है

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

एक्ट्रेस और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है. उन्होंने अमेरिका में रविवार को आखिरी सांस ली. एक्ट्रेस-डांसर कल्पना ऐयर ने सोशल मीडिया पर हेलेना के निधन की जानकारी दी है. हालांकि उनके निधन का कारण नहीं पता चल सका है. हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में काम किया था, जिससे उन्हों काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

योगिता बाली से शादी करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने हेलेना ल्यूक से विवाह किया था. हालांकि दोनों सितारों का रिश्ता चंद महीने ही चला. शादी के करीब चार महीने बाद ही मिथुन और हेलेना एक दूसरे से अलग हो गए थे. बाद में दोनों का तलाक हो गया था.

इसे भी पढ़ें:  शराब प्रेमियों के लिए गजब का ऑफर है… एक के साथ दूसरी बोतल मिल रही फ्री, पेटी की पेटी खरीदते दिखे लोग

हेलेना का आखिरी पोस्ट

हेलेना ल्यूक निधन से कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं. उन्होंने रविवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में लिखा था, “अजीब सा महसूस हो रहा है. मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है. असमंजस में हूं.”

कब हुई थी शादी?

मिथुन चक्रवर्ती ने मॉडल और एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से साल 1979 में शादी की थी. उस वक्त हेलेना का जावेद खान से पांच साल के रिश्ते के बाद ब्रेकअप हुआ था. हालांकि दोनों की शादी का फैसला कुछ महीनों में ही गलत साबित हुआ और दोनों का तलाक हो गया.

इसे भी पढ़ें:  पेरिस ओलंपिक को लेकर विनेश फोगाट ने पीटी ऊषा पर लगाए गंभीर आरोप

शादी टूटने पर क्या बोली थीं हेलेना?

मिथुन से शादी टूटने के करीब तीन साल बाद ऐसी अफवाह उड़ी की हेलेना फिर से मिथुन के साथ सब कुछ ठीक करना चाहती हैं. हालांकि तब तक मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली थी. उस वक्त स्टारडस्ट से बात करते हुए हेलेना ने कहा था कि काश ये शादी हुई ही ना होती.

हेलेना ने कहा था, “ये चार महीने की मेरी शादी मेरे लिए किसी धुंधले सपने के जैसी है. मैं बस यही सोचती हूं कि काश ये नहीं हुई होती. उन्होंने ही मेरा ब्रेनवॉश किया और यकीन दिलाया कि वो मेरे लिए सही शख्स हैं. दुख की बात ये है कि वो इसमें कामयाब भी हो गए.”

इसे भी पढ़ें:  इस बार जगन्नाथ रथयात्रा 2 दिन की:7 जुलाई की शाम को शुरू होगी यात्रा, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles