Advertisment
Uncategorized

शराब प्रेमियों के लिए गजब का ऑफर है… एक के साथ दूसरी बोतल मिल रही फ्री, पेटी की पेटी खरीदते दिखे लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नोएडा. शराब के शौकीनों की तो मानो मौज ही हो गई है. यूपी सरकार ने शराब प्रेमियो के लिए एक ऑफर चलाया है. जिसमें एक शराब की बोतल खरीदने पर दूसरी बोतल फ्री मिलेगी. ऑफर निकलते ही ठेके के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग पेटी पर पेटी ले जाते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि 31 मार्च को एक्साइज विभाग का वार्षिक लाइसेंस खत्म हो रहा है. यही वजह है शराब के ठेकदारों ने स्टॉक को खत्म करने के लिए शराब पर छूट देने का फैसला लिया है. जिसकी वजह से शराब प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रह है. शराब प्रेमी ऑफर का फायदा उठाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाकर शराब खरीद रहे हैं. ये ऑफर नोएडा के सेक्टर-18 और कुछ अन्य इलाकों में देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें:  फारूक अब्दुल्ला की पाक को चेतावनी: गांदरबल में आतंकी हमले के बाद कहा- कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा

हालांकि, ये ऑफर सिर्फ कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही मिल रहा है. जिसकी वजह से लोगों की भीड़ काफी देखने को मिल रही है. लोग शराब खरीदी करते समय एक-दूसरे से धक्का-मुक्की भी करते नजर आए.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles