Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुरलाइफस्टाइल

लाल भाजी खाने के कई फायदे, जानिए किन रोगों से मिलती है मुक्ति…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. छत्तीसगढ़ को भाजियों (पत्तेदार सब्जी) का गढ़ कहा जाता है. एक समय था जब प्रदेश में करीब 80 प्रजाति की भिन्न भाजी पाई जाती थी. इसमें से 36 प्रकार को आज भी लोग चाव से खाते हैं. बात करें लाल भाजी की तो छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर एक व्यक्ति ने इसका लाजबाव स्वाद एक बार जरूर चखा होगा. गर्मी का सीजन चल रहा है. ऐसे में इन दिनों सब्जी और फल भी सीजन के अनुसार बाजार में आ रहे है. लाल भाजी में विटामिन ए, सी जैसे विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह कैल्सियम गुणों से भरपूर मानी जाती है. इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें:  CG में लोकसभा चुनाव पर नजर रखेंगी 20 एजेंसियां

लाल भाजी के सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप लाल भाजी का सेवन कर सकते हैं. जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है.

लाल भाजी के फायदे

  • आँखों के लिए रामबाणः लाल भाजी में मौजूद विटामिन-ए और सी आंखों की रोशनी और सेहत के लिए भी फायदेमंद है.
  • शुगर करे कंट्रोलः लाल भाजी खून में इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करती है. ये शुगर नहीं बढ़ने देती है.
  • दस्त करे दुरुस्तः लाल भाजी उबालकर उसका सूप दस्त को काबू करने के लिए कारगर साबित होता है.
  • कैंसर से राहतः लाल भाजी में अच्छी मात्रा में अमीनो एसिड है. इसके अलावा आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस भी है, जो कैंसर सेल से लड़ने की ताकत देते हैं.
  • बालों को फायदाः लाल भाजी के नियमित सेवन से आपके बालों की सेहत भी अच्छी होती है.
  • ब्लड प्रेशरः लाल भाजी में काफी मात्रा में फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं. इसलिए इसके उपयोग से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.
इसे भी पढ़ें:  सालगिरह पर नवविवाहिता ने खाया जहर:ससुराल रोज मारते थे ताना, कहते थे- दहेज में एक मोटर साइकिल तक नहीं लाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles