Advertisment
छत्तीसगढ़

छात्रों से भरी निजी स्कूल की वैन हुई हादसे का शिकार , कई बच्चे घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। वाड्रफनगर क्षेत्र में बुधवार की सुबह मॉर्निंग स्टार स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. वैन में लगभग 20 से 25 बच्चे सवार थे, जिनमें से कई घायल हो गए. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वाड्रफनगर के वार्ड 6 में हुए हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया।

हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वैन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे और सुरक्षा संबंधी मानकों की अनदेखी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  बिना डिग्री क्लीनिक चला रही थी महिला डॉक्टर:कई बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कर चुकी हैं काम

घटना में स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक की घोर लापरवाही सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. यही नहीं BEO श्याम किशोर जायसवाल भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles