Advertisment
कांग्रेसराजनीति

‘पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए, उनके पास परमाणु बम’, सैम पित्रोदा के बाद मणिशंकर का विवादास्पद बयान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस अभी तक सैम पित्रोदा के कथित नस्लभेदी और रंगभेदी बयान को लेकर हुई आलोचना से उबरी भी नहीं है कि कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल मणिशंकर अय्यर ने एक बातचीत में कहा कि ‘पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनके पास परमाणु बम भी है, इसलिए हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए।’

मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का समर्थन किया और कहा कि ‘पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें। बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है।’ अय्यर ने कहा कि ‘अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ 8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि बातचीत करके बमों का इस्तेमाल रोका जाए। अगर आपने उनसे बात करने की कोशिश की और उन्हें इज्जत दी, तभी वे अपने बम के बारे में नहीं सोचेंगे। भारत को अगर विश्वगुरु बनना है तो ये दिखाना जरूरी है कि हम पाकिस्तान के साथ अपने मुद्दे सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए हमें बात करनी होगी और पिछले 10 वर्षों में कोई बात नहीं हुई है।’

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

पहले भी दिखा चुके हैं पाकिस्तान प्रेम
मणिशंकर अय्यर पहले भी पाकिस्तान के प्रति अपना प्यार दिखा चुके हैं। बीते दिनों मणिशंकर अय्यर लाहौर के फैज महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान के लोग प्यार मिलने पर प्यार बरसाते हैं। मैं अब तक जिस भी देश में गया, वहां इतने खुले दिन से स्वागत नहीं किया गया, जितना पाकिस्तान में हुआ। मेरे अनुभव से पाकिस्तान के लोग ऐसे हैं जो दूसरे पक्ष पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करते हैं। अगर हम दोस्ती दिखाते हैं तो पाकिस्तानी उससे ज्यादा दोस्ती दिखाते हैं। अगर हम दुश्मनी दिखाते हैं तो वे भी ज्यादा दुश्मनी दिखाते हैं।’

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, LG ने केजरीवाल पर केस चलाने ED को दी मंजूरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles