Advertisment
राजनीति

दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, LG ने केजरीवाल पर केस चलाने ED को दी मंजूरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली LG वीके सक्सेना ने आबकारी नीति मामले में ED को केस चलाने की अनुमति दी है. अरविंद केजरीवाल फिलहाल ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में जमानत पर हैं. केजरीवाल शराब घोटाले में पहले ही जेल जा चुके है. सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है. लेकिन एक बार फिर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी में घमसान मचा हुआ. यह बवाल दिल्ली LG वीके सक्सेना के आदेश के बाद बवाल शुरू हुआ है. दिल्ली में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं और उसके ठीक पहले उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने आबकारी नीति मामले में AAP प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अनुमति दे दी है. 5 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मांगी थी.

इसे भी पढ़ें:  ‘उद्धव ठाकरे और शरद पवार BJP की रोजी-रोटी…’, शिवसेना बोली- ‘इंडिया गठबंधन’ कांग्रेस की गलती

एलजी के मंजूरी के बाद अब इस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये साफ है कि खबर झूठ और गुमराह करने वाली है. बाबा साहब के अपमान के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए जुमलेबाजी बंद करो और दिखाओ कहां है ED को मुकदमा चलाने के लिए दी गई मंजूरी?’ उन्होंने कहा- ‘अगर LG विनय सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है तो ED उस मंजूरी की कॉपी क्यों नहीं दिखा रही?

बीजेपी ने आप पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा कहते हैं- ‘जिसने जो पाप किया है उसे उसकी सजा मिलेगी, जिसने दिल्ली को लूटने का काम किया वो फिर सीएम या मंत्री हो, कानून अपना काम करेगा. LG साहब ने अगर कुछ मंजूरी दी है तो वो कुछ सोच समझकर दी होगी.’ हर्ष मल्होत्रा आगे कहते हैं- ‘बीजेपी हमेशा मुद्दा उठाती रही है कि AAP के लोग बांग्लादेशी, रोहिंग्या को संरक्षण देते हैं. AAP के बड़े नेता रोहिंग्या को संरक्षण देना का काम कर रहे हैं, सिर्फ वोटबैंक के लिए.’

इसे भी पढ़ें:  ममता बोलीं- मैंने बनाया INDIA ब्लॉक, मौका मिले तो नेतृत्व करूंगी: कांग्रेस बोली, ये अच्छा मजाक है

वहीं इस पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है- ‘शराब घोटाले में केजरीवाल ने कमिशन खाया है. वो मुख्य आरोपी हैं. दिल्ली को लूटने का काम किया है। हम तो पहले से कह रहे हैं कि जमानत पर छूटना अपराध मुक्त नहीं है। केजरीवाल शराब घोटाले में अपराधी हैं, उन्हें सजा मिलेगी. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी अरविंद केजरीवाल हो, मनीष सिसोदिया हो या बाकी साथी हों, जो भी है सबको सजा मिलेगी.’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles