Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना:रात में दुकान के पीछे घर में सो रहा था परिवार, 10 लाख के गहने ले गए चोर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने धावा बोल दिया और सोने-चांदी के गहने समेत 10 लाख रुपए का माल पार कर दिया। जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस समय दुकान संचालक और परिवार के सदस्य दुकान से लगे मकान में सो रहे थे। फिर भी उन्हें चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तोड़ दिया और एक-एक दराज की तलाशी लेकर दुकान पूरा खाली कर दिया। घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र की है।

हिर्री माइंस में रहने वाले पुष्पेंद्र देवांगन व्यवसायी हैं। घर के सामने तरफ उनकी ज्वेलरी शाप है। इसके साथ ही वो साइकिल और इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान भी चलाता है। बुधवार की रात भोजन करने के बाद वो परिवार के साथ रात करीब 12 बजे तक टीवी देख रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए।

दुकान के एक-एक दराज को खंगालकर गहने ले गए चोर।
दुकान के एक-एक दराज को खंगालकर गहने ले गए चोर।

सुबह दुकान का ताला टूटा मिला, तब लगी चोरी की भनक
गुरुवार की सुबह जब उनकी नींद खुली, तब वो मकान के पीछे तरफ गए। जहां, चैनल गेट का ताला टूटा मिला। चैनल गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया था। चोरों ने ज्वेलरी शाप के एक-एक दराज की तलाशी लेकर सोने-चांदी के गहनों को पार कर दिया था। वहीं, गल्ले में रखे पांच हजार रुपए भी गायब मिले। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। चोरी की खबर मिलते ही चकरभाटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया, साथ ही फोरेंसिक की टीम भी दुकान पहुंच गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें:  केएसके महानदी पावर प्लांट के सामने भू विस्थापित किसानों का धरना जारी, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

कांउटर पर रखे नकली जेवरों को नहीं लगाया हाथ
पुलिस की टीम ज्वेलरी शाप की जांच करने पहुंची, तब पता चला कि संचालक ने दुकान के शो केस में दिखाने और सजाने के लिए नकली जेवर रखे थे। चोरों ने काउंटर से सोने के नए व पुराने गहनों के साथ ही चांदी के जेवरों को चोरी किया है। जबकि, शो केस में रखे नकली जेवरों को हाथ भी नहीं लगाया। जिस तरह से चोरी की वारदात हुई है, इससे पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले ही दुकान की रेकी की होगी। जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में प्रशासन का सख्त एक्शन: राइस मिलों में अनियमितताएं मिलने पर 22,860 क्विंटल धान जब्त

कचरे के ढेर में मिले डीवीआर, कैमरे और खाली डिब्बे
दुकान संचालक के साथ ही पुलिस ने आसपास की तलाशी ली, तब पता चला कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व उसके डीवीआर को तोड़ दिया है। जांच के दौरान दुकान के पास ही कचरे के ढेर में डीवीआर और कैमरा टूटा हुआ मिला। वहीं, गहनों के खाली डिब्बे भी पड़े मिले। अब पुलिस की टीम आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। ताकि, संदेहियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles